आखिर क्या बात है जो आपको नींद नहीं आती है
क्या आप सुबह उठकर आप फ्रेश फील नहीं करते? आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है? रात में आपकी बार-बार नींद टूटती है? अगर ऐसा है तो यह लक्षण स्लीप सिंड्रोम के हैं। जी है एक रिसर्च के मुताबिक, यह पता लगाया है कि चार फीसदी से भी ज्यादा लोग स्लीप सिंड्रोम से ग्रसित होते हैं। तो जानते हैं कि नींद न आने की क्या वजह हो सकती हैं?
Third party image reference
अगर आप में भी इस तरह के लक्षण देखने को मिलते हैं, तो आपको स्लीप सिंड्रोम की प्रॉब्लम है। एक सर्वे के मुताबिक, इंडिया में 93 फीसदी लोग नींद न आने की प्रॉब्लम से परेशान हैं और 58 फीसदी लोगों के रुटीन पर नींद पूरी न होने का प्रभाव सीधा पड़ता है।
क्यों नहीं आती नींद
- टाइम फिक्स्ड न होना - ज्यादातर लोग सोने का समय फिक्स नहीं रखते। कभी 10 तो कभी 11, जब मन किया, सो गए। इसके अलावा, रात को ठीक तरह से नींद न आने की यह भी एक बड़ी वजह है, दिन में लंबे समय तक सोना । यह तय है कि अगर आप दिन में कई घंटे सो जाएंगे, तो रात को आपको नींद बहोत ही मुश्किल से आएगी |
Third party image reference- हैवी वर्कआउट करने से - यदि आप हैवी वर्कआउट करते है तो भी आपको नींद न आने की सम्भावना है डॉक्टर्स के मुताबिक, रोजाना आधा घंटे की एक्सरसाइज ही काफी है। इससे आपके मसल्स व जॉइंट्स का वर्कआउट होगा और आपको अच्छी नींद आएगी। पर हम कई बार गलती कर जाते है| यदि सोने से पहले गर्मपानी से नहाएं। तो अच्छी नींद आ सकती है |
Third party image reference- सोते समय टीवी देखना - सोते समय टीवी देखना हर किसी को पसंद है पर ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि टीवी पर चल रहे प्रोग्राम्स का काफी असर आपकी नींद पर पड़ता है। टीवी पर कोई मनपसंद प्रोग्राम आ रहा है, तो सोना ही भूल गए, इससे बचें। बजाय इसके अगर आप सोने से पहले 15 से 20 मिनट बुक रीडिंग की आदत डाल लेंगे, तो आपको अच्छी नींद आएगी।
Third party image reference- उम्र की वजह से - रिसर्च और हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आपकी उम्र 50 से 60 साल के बीच है, तो आपकी नींद बच्चे की तरह नहीं हो सकती। इस उम्र में नींद कच्ची होती है और कई बार खुलती है। इसलिए यह सोचकर परेशान न हों कि आपको नींदनहीं आती।
No comments