ड्रग्स का जिंदगी और समाज पर ऐसा असर
आज हम मानव संसाधन की बात करें तो यह पूरे विश्व में झंडे फहराने में आगे है ऐसे में नशे की तरफ जब ध्यान जाता है तो मानो ऐसा लगता है जैसे नशे के काले कारोबारी उसकी नसों में नीला जहर उड़ेल रहे हैं और हम सब या तो इससे अनभिज्ञ होने का आडंबर कर रहे हैं ऐसे में आज भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में यह एक भयावह समस्या है जो मानव की जिंदगी और मानव समाज लोगों को बर्बाद करने में लगा है
Third party image reference
बीमारियों, हिंसा, अपराध, खून-खराबे आदि की बढ़ोतरी में योगदान करने वाली इस समस्या की अगर आर्थिक और सामाजिक कीमत आंकी जाए तो अरबों, खरबों में है।क्या आप और हम कभी रुक कर यह सोचते हैं की ड्रग्स का यह कहर मानव के शरीर के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक विडंबना को बहुत तेजी से फैला रहा है नशाखोरी से जुड़ी समस्याओं के चलते हर साल आत्महत्या करने वाले लोगों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।
Third party image reference
आंकड़ों की दृष्टि से देखा जाए कुछ इस तरह परिणाम सामने देखने को मिलेंगे
पदार्थ -- 2013 -- 2014 -- 2015 -- 2016 -- 2017*
अफीम -- 42 -- 25 -- 53 -- 263 -- 30
कोकीन -- 12 -- 23 -- 14 -- 44 -- 28
इफेड्रिन -- 1244 -- 2207 -- 7208 -- 4393 -- 1862
मैनड्रेक्स -- 5 -- 20 -- 72 -- 216 -- 274
गांजा -- 208764 -- 173128 -- 122711 -- 77149 -- 45000
चरस (हशीश) -- 3549 -- 4300 -- 3872 -- 3338 -- 2000
हेरोइन -- 1047 -- 766 -- 528 -- 1028 -- 863
Third party image reference
इस आंकड़े को देख कर ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है दिन प्रतिदिन नशे की तादाद बढ़ती ही जा रही है ऐसे में मानव शरीर के साथ-साथ मानव समाज भी खतरे में आता जा रहा है हमें इसके लिए जागरुक होने की आवश्यकता है और इस नशे को दर प्रति दर कम करने की आवश्यकता है
No comments